फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने लगाया फंदा, दंपती पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 17 May 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
काकोरी। पारा की जनता विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात अमन भारती (23) ने पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। अमन पानी सप्लाई करने का काम करते थे। घरवालों ने शाहजहांपुर निवासी दंपती पर अमन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक अमन के बहनोई सोनू ने बताया साले का शाहजहांपुर निवासी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार शाम महिला ने उसे मिलने के लिए अवध चौराहे के पास बुलाया था। वहां महिला का पति पहले से मौजूद था। उसके पति ने अमन से रुपयों की मांग की थी। इस बात से अमन काफी परेशान हो गया था। रात को वह लौटा और कमरे में चला गया था। शनिवार सुबह घरवालों ने अमन को पंखे से लटका पाया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें