फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत: दो बेटियां और बहनोई की हालत नाजुक; चंद्र सरोवर में स्नान कर लौट रहे थे

Fri, 15 Nov 2024 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत हो गई। दो बेटियां और बहनोई की हालत नाजुक बताई जा रही है। चंद्र सरोवर में स्नान करके घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में दो बेटियों व बहनोई संग बाइक से लौट रहे युवक को ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। बेटियां व बहनोई घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक भाग निकला। हादसा शुक्रवार दोपहर को निगोहां इलाके में हुआ।

विज्ञापन


मोहनलालगंज के भरसवा गांव निवासी राजू (35) मजदूरी करते थे। वह शुक्रवार सुबह बेटी काव्या (3), आराध्या (6) और बहनोई बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी रतीपाल के साथ अहिनवार धाम स्थित चंद्र सरोवर में स्नान करने गए थे। दोपहर में वापसी के दौरान बाइक रतीपाल चला रहे थे। मंगटइया मोड़ के पास सामने से आ रहे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही राजू उछलकर सड़क पर गिर पड़े और ट्राली का पहिया उन पर चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहनोई और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बड़ी बेटी का हाथ और बहनोई के दोनों पैर टूटे

काव्या को मामूली चोट आई है, आराध्या का हाथ टूट गया और रतीपाल के दोनों पैर टूट गए। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि राजू के चचेरे भाई संजय की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है।

मौत की खबर सुनकर पत्नी हुई बेहोश

राजू की मौत की खबर जब घर पहुंची तो पत्नी हेमलता बेहोश हो गईं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में डेढ़ साल की एक और बेटी पीहू और दो भाई राजकुमार व राजकमल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें