फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 15 Nov 2024 06:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। रैथा रोड अंडरपास के नजदीक विनोद सिंह के फार्म में बृहस्पतिवार शाम युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बहनोई ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान बंथरा में हरौनी के रामदासपुर निवासी शिव चंद्र के रूप में हुई। शिव चंद्र सीएसडी डिपो में मजदूरी करते थे। बुधवार शाम चार बजे वह सीएसडी से बीकेटी सामान अनलोड करने निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे उनका शव रैथा गांव के पास फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, शिव चंद्र की पत्नी सोनू ने शिनाख्त की। परिवार में पांच वर्षीय बेटा प्रतीक और सात वर्ष की बेटी उन्नति है। वह शराब पीने के आदी थे। अभी तक परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। उधर, शिवचंद्र के बहनोई अशोक कुमार ने मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि साले की हत्या की गई है। उसके साथ गए लोगों से पूछताछ की जाए तो मामला उजागर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें