फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: समीर अहमद ने पांडेय बनकर युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; 30 लाख भी ऐंठे

Sat, 14 Dec 2024 03:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समीर अहमद ने समीर पांडेय बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 30 लाख भी ऐंठे। अब मामला थाने पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में युवक ने पहचान छिपाकर पहले युवती से दोस्ती गांठी। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं जरूरत बताकर बहाने से 30 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। शक होने पर पीड़िता आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि जो युवक उससे समीर पांडेय बनकर मिला था वो असलियत में समीर अहमद है। वह शादीशुदा भी है। विरोध पर उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की। पीड़िता ने बुधवार को विभूतिखंड थाने में आरोपी और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कानपुर देहात के रूरा की रहने वाली युवती विभूतिखंड इलाके में रहती है। उनके मुताबिक 2019 में इंस्टाग्राम के जरिये ठाकुरगंज के हुसैनबाड़ी निवासी समीर अहमद से जान-पहचान हुई थी। तब उसने अपना नाम समीर पांडेय बताया था। पहले उसने दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बहन की शादी और कारोबार के नाम पर धीरे-धीरे कर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। यकीन दिलाने के लिए आरोपी ने उन्हें दो चेक भी दिए थे।

समीर के घर पहुंची युवती तो खुला राज

युवती का कहना है कि शादी की बात पर आरोपी टालमटोल करने लगा। शक होने पर वह उसके घर पहुंच गई। वहां पता चला कि समीर का असली नाम समीर अहमद है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। विरोध पर समीर व उसके घरवाले युवती को जबरन उसके घर ले गए और मारपीट करते हुए आरोपी के दिए गए चेक ले लिए। शिकायत करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। नौ दिसंबर को युवती ने विभूतिखंड पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें