फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने चाची पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। बलसिंहखेड़ा गांव में रविवार दोपहर रामतीर्थ ने पत्नी और सास से विवाद के दौरान बीच बचाव करने पहुंची चाची सुनीता पर चाकू से चार पांच वार कर दिए। हमले में उनके हाथ, अंगुली और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं। सुनीता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी रामतीर्थ को हिरासत में लेकर चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



बलसिंहखेड़ा निवासी पीड़िता सुनीता के मुताबिक, रविवार दोपहर वह पड़ोस में रहने वाले देवर सूबेदार के घर के बाहर चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान उनके जेठ राममिलन के बेटे रामतीर्थ का पत्नी जनकदुलारी और मोहनलालगंज के कुड़ौली निवासी सास आशा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुनीता बीच-बचाव करने पहुंचीं। यह बात रामतीर्थ को नागवार गुजरी। आरोप है कि रामतीर्थ घर के अंदर से चाकू लेकर आया और सुनीता पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ चार-पांच वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनीता को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एसओ नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रामतीर्थ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें