फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया की प्रथम महिला के सम्मान में योगी आज देंगे रात्रि भोज, सांस्कृतिक रिश्ते करेंगे मजबूत

Mon, 05 Nov 2018 03:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने आवास पर कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग के सम्मान में रात्रि भोज देंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी किमजोंग की अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री और किमजोंग 6 नवंबर को अयोध्या में कोरिया की पूर्व महारानी किम हो की स्मृति में बनाए जा रहे संग्राहलय का शिलान्यास कर उत्तर प्रदेश और कोरिया के मजबूत सांस्कृतिक रिश्ते की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन


कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग 5 नवंबर को लखनऊ आएंगी। वह राजधानी के एक पांच सितारा होटल में ठहरेंगी। सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री और किमजोंग के बीच कोरिया और उत्तर प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और उद्योग आदि संबंधों पर चर्चा होगी। किमजोंग रात्रि विश्राम लखनऊ में करेंगी। 

छह नवंबर मंगलवार को वह अयोध्या में मनाए जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। वहां प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री योगी और कोरिया की प्रथम महिला रानी हो पार्क पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और किमजोंग द्वारा संयुक्त रूप से रानी हो स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें