फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से पांच की मौत पर योगी सख्त, आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Fri, 08 Jan 2021 01:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर जाकर हर पीड़ित को बेहतर इलाज दिलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दोषी डिस्टीलरी के ख़िलाफ भी कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पाया गया है कि शराब बाहर से लाई गई थी। शराब की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि मृतक सभी मजदूर थे। मृतकों ने गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक से रात शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए उन्हें चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे। जिसमें से पांच की मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें