उधर, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने सोमवार को औद्योगिक विकास से जुड़े सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। पांडेय ने अफसरों को अधिकाधिक रोजगार सृजित करने के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए हर निवेशक को पूरा सहयोग देने और एमओयू से जुड़े प्रत्येक प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ के एमओयू हुए थे। 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद 4.08 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन अभी बाकी है। पांडेय ने कहा अगला शिलान्यास समारोह पहले से भी बड़ा और भव्य होना है। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू करना होगा। उन्होंने निवेशकों की नई योजनाओं पर भी लगातार बात करने का निर्देश दिया है ताकि वे यूपी में अपने नए प्रोजेक्ट भी लाएं।