फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली बाद बांग्लादेशियों को यूपी से खदेड़ने की रणनीति बनाएगी योगी सरकार

Wed, 18 Oct 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में जमे बांग्लादेशियों को खदेड़ने के लिए सीधे शासन के स्तर पर रणनीति बनेगी। दिवाली के बाद डीजीपी मुख्यालय और गृह विभाग के अफसरों के बीच होने वाली बैठक में इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस मामले कोई कानूनी अड़चन न आए इसलिए न्याय विभाग की राय लेने का भी फैसला हुआ है।
विज्ञापन


बांग्लादेशियों को प्रदेश से खदेड़ने की मुख्यमंत्री की मंशा पुलिस अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रही है। क्योंकि इन्हें पहचाना और फिर बाहर का रास्ता दिखाना आसान काम नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक इस प्रदेश में करीब आठ लाख बांग्लादेशी अवैध ढंग से रह रहे हैं।

इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक प्रदेश से निकाल कर किसी दूसरी जगह शिफ्ट करना या वापस बांग्लादेश भेजना पुलिस के लिए कतई आसान काम नहीं होगा। पुलिस अधिकारियों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि आखिर इन बांग्लादेशियों को यूपी से बाहर भेजा कहां जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार की मदद के बिना संभव नहीं

- फोटो : amar ujala
बांग्लादेशियों का मामला दो देशों के बीच का है इसलिए इसमें केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की भी आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि बिना विदेश मंत्रालय की मदद के इस मामले में कदम उठाना संभव नहीं हो पाएगा। वहीं पुलिस विभाग के ही कुछ अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे तो भी बांग्लादेश सरकार यह क्यों मानेंगी कि यह हमारे नागरिक हैं।

उम्मीद है कि जल्द ही प्रदेश का गृह विभाग केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखेगा। वहीं यूपी से खदेड़कर दूसरे राज्यों में इन्हें भेजा जाता है तो वह एतराज करेंगे।

एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार का कहना है कि यह बड़ा काम है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इन लोगों को प्रदेश से बाहर करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें