योगी सरकार 10 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को इस महीने के अंत तक 1000-1000 रुपये की आर्थिक सहायता फिर देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जिलाधिकारियों से श्रमिकों के बैंक अकाउंट का डिटेल मांगा गया है।
सरकार प्रति परिवार एक बार में 1000 रुपये आर्थिक सहायता दे रही है। प्रदेश में 35 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक आए हैं। इनमें 20-22 लाख परिवार होने का अनुमान है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण में 10.48 लाख प्रवासी परिवारों के अकाउंट में 1000-1000 रुपये ट्रांसफर किए थे।
बाकी 10 लाख परिवारों को आर्थिक सहायता दी जानी है। सचिव राजस्व संजय गोयल ने दूसरे चरण में पात्र प्रवासियों को सहायता दिलाने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है।