फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन: योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, नल कनेक्शन देने के मामले में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर वन

Fri, 15 Sep 2023 05:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

देश के अन्य सभी राज्यों में नल कनेक्शन देने में यूपी अव्वल बन गया है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत 1,60,57,065 ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल का तोहफा मिला है। देश में बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने फिर बड़ा कीर्तिमान कायम किया गया है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना का 9, 63,42,390 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। 
विज्ञापन
हर घर जल योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने देश में सर्वाधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'जल जीवन मिशन' की 'हर घर जल योजना' से शुक्रवार को यूपी में 1,60,57,065 ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध जल पहुंचा दिया गया। बड़ी आबादी होने के बावजूद हर घर जल योजना में यूपी की रफ्तार के आगे बाकी सारे राज्य पीछे छूट गये। 2019 से पहले जहां यूपी में केवल 5,16,221 ग्रामीण परिवारों तक ही नल कनेक्शन हुआ करते थे। वहीं बीते साढ़े तीन सालों में यूपी में एक करोड़ 60 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को उनके घर पर ही पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है। 

विज्ञापन

पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार निगरानी के परिणाम स्वरूप यूपी सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से राज्य में ग्रामीण आबादी को स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के महाभियान को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से स्वच्छ जल पहुंचाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। 
 

नल से पानी लेती महिला - फोटो : अमर उजाला
योजना से जहां प्रत्येक दिन 40 हजार से अधिक ग्रामीणों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं अधिकारी और कर्मचारियों की पूरी टीम ग्राउंड जीरो पर बड़ी तेजी से परियोजनाओं को तय लक्ष्य से पूरा करने में जुटी है। शुक्रवार को देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने हर घर जल योजना से 9, 63,42,390 ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाया है। 

नल से पानी लेती ग्रामीण महिला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह पहला मौका है जब किसी सरकार ने यूपी में ग्रामीण परिवारों की सबसे बड़ी आवश्यकता को पूरा करने का बड़ा काम किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रयासों पूर्व सरकारों में पिछड़े कहे जाने वाले बुंदेलखंड, विंध्य समेत जल जनित बीमारियों से जूझ रहे जिलों में सबसे पहले योजना का लाभ देकर वहां के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सौगात दी है। उनके ही प्रयासों से आज गोरखुपर समेत अन्य राज्यों में जहां जल जनित बीमारियों में कमी आई हैं वहीं बुंदेलखंड और विंध्य जैसे पठारी इलाकों में मीलो दूर से पानी लाने की प्रथा समाप्त हो गई है। अब ग्रामीणों को उनके घरों में नल कनेक्शन से स्वच्छ जल मिल रहा है और जीवन में बदलाव भी आ रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा जल जीवन मिशन यूपी नम्बर वन
जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना का जलवा सोशल मीडिया पर भी बरकरार रहा। देश में सबसे अधिक नल कनेक्शन देने पर जल जीवन मिशन यूपी का #JalJeevanMissionUPNO1 पूरे दिन ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। असल में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है। हर घर जल योजना के तहत 1,60,57,065 ग्रामीण परिवारों के द्वार तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें