फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: योगी सरकार के आठ साल पूरे, आईजीपी में तीन दिन चलेगा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक तीन दिन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में उत्कर्ष के आठ वर्ष कार्यक्रम के तहत कई प्रदर्शनी और कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक होंगे। सोमवार को डीएम विशाख जी ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जुपिटर हॉल के पास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, निर्माण निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन, पुलिस प्रशासन, एक जनपद एक उत्पाद विभाग अपनी अहम योजनाओं के मॉडल प्रदर्शित करेंगे। वहीं आठ साल के कामों का भी ब्योरा प्रदर्शित करेंगे। डीएम ने बताया कि तीनों दिन शाम को जुपिटर हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 मार्च को सैटर्न हाॅल में रोजगार मेला और 27 मार्च को ऋण मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें