फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्रेन टीबी से पीड़ित हैं टीबी के चार फीसदी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. राजेश वर्मा के मुताबिक टीबी के कुल मरीजों में चार फीसदी को ब्रेन टीबी की समस्या है। इसमें टीबी का बैक्टीरिया रोगी के दिमाग में चला जाता है। प्रो. वर्मा सोमवार को विश्व टीबी दिवस पर हुई जागरूकता गोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. वर्मा ने बताया कि मरीज ब्रेन टीबी के लक्षणों को शुरुआत में नजरअंदाज करते हैं। इससे मर्ज ठीक होने की गुंजाइश कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि ब्रेन में टीबी सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस) को प्रभावित करती है। इससे मरीज को सिरदर्द, उल्टी और स्ट्रोक की समस्या होती है। कई बार रोगी को एक वस्तु दो-दो नजर आती हैं। पूरे इलाज और पोषण से इसे हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें