फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी कैबिनेट की बैठक: 16 प्रस्तावों पर मंगलवार को होगी चर्चा, कई अटके मामलों पर मिल सकती है मंजूरी

Mon, 10 Jul 2023 07:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट की बैठक होनी है। इस बैठक में 16 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 11 बजे लोकभवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के लिए अध्यादेश का अनुमोदन किया जाएगा। कैबिनेट में 16 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी।कैबिनेट में बहराइच के ग्राम बहराइच खास में नॉन.जेड.ए आबादी में जिला पूर्ति कार्यालय के सामने स्थित जर्जर राजस्व भवन को ध्वस्त करने का प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अधीक्षण अभियंताओं की पदोन्नति का रास्ता साफ होगा

कैबिनेट में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (सिंचाई विभाग) (समूह क) (ष्टटम संशोधन) नियमावली 2023 को मंजूरी दी जा सकती है। नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद विभाग में अधीक्षण अभियंता से मुख्य अभियंता लेवल-2 के पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ होगा। विभाग में वर्तमान व्यवस्था के तहत अधीक्षण अभियंता से मुख्य अभियंता लेवल 2 के पद पर पदोन्नति के लिए न्यूनतम 25 वर्ष की सेवा होना आवश्यक है।

 विभाग के पास इतनी लंबी सेवा वाले अधीक्षण अभियंता नहीं होने के कारण बीते तीन साल से पदोन्नति अटकी हुई है। विभाग में मुख्य अभियंता के 37 में से 18 पद भी खाली चल रहे हैं। नियमावली में संशोधन कर अधीक्षण अभियंता से मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति के लिए सेवाकाल की अवधि को 25 से घटाकर 22 साल किया जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा में बनेगा सर्किट हाउस

मथुरा में सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। सर्किट हाउस के निर्माण के लि पशुपालन विभाग के दीनदयाल पशु विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान की जमीन में से दो हेक्टेयर भूमि निशुल्क लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की जाएगी। वहीं रामपुर जिले में रामपुर-शाहबाद-बाजपुर मार्ग पर 57.592 किलोमीटर लंबी सड़क के चौडीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें