ईद-उल-अजहा और सावन का अंतिम सोमवार एक साथ पड़ने को लेकर सीएम ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के त्यौहार पर भी सुरक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी के संबंध में विशेष सतर्कता बरतते हुए इन्हें रोकने का निर्देश दिया।
जरूरतमंदों को ही दें शस्त्र लाइसेंस
सीएम ने केवल जरूरतमंदों को ही शस्त्र लाइसेंस देने के निर्देश दिए। अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर को लाइसेंस न जारी करने को कहा। पॉक्सो एक्ट के मामलों में जल्द कार्रवाई करने, महिलाओं के प्रति अपराध को हर हाल में रोकने, भूमि संबंधी विवादों का निपटारा करने, थानों पर मेरिट के आधार पर पोस्टिंग करने, किसी दागी अधिकारी को पोस्टिंग न दिए जाने के निर्देश दिए।
एडीजी व आईजी भी करें दौरे
सीएम ने अफसरों को फूट पेट्रोलिंग करने, गंभीर आपराधिक घटनाओं में वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि एडीजी और आईजी भी जिलों का दौरा करें और वहां की समीक्षा करें।