- सीएम ने स्पष्ट कहा कि रंग खेलने के दौरान अगर संभव हो तो धार्मिक स्थलों को ढक दिया जाए, ताकि उन पर रंग न पड़े और विवाद न खड़ा हो।
- फोर्स तैनात करने के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाए या फिर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। मुस्लिम समुदाय के लोगों से खासकर मस्जिद के इमाम व मुतवल्लियों से पहले बात कर सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करें।
- जुलूस के नाम पर हुड़दंगई बिल्कुल न हो। अगर कहीं कोई बवाल होता है तो इसका मतलब होगा कि आप लोगों ने तैयारी सही से नहीं की।