मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री मोहसिन रजा सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेंगे। विधान परिषद के सभापति विधान भवन के तिलक हॉल में सुबह 11 बजे इन्हें शपथ दिलाएंगे।
गौरतलब है कि सीएम योगी सहित डिप्टी सीएम व राज्यमंत्री विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे, नियमानुसार मंत्रिमंडल की शपथ लेने के छह महीने के अंदर विधानमंडल की सदस्यता लेनी होती है।
सीएम योगी, डिप्टी सीएम सहित अन्य मंत्रियों ने पांच सितंबर को विधान परिषद की सदस्यता के लिए नामांकन किया था। सीटें खाली होने के कारण उनका इस सदन के लिए चुना जाना तय था।