फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में योगी की सभा आज, झारखंड में उतरेगा हेलीकॉप्टर

Tue, 05 Feb 2019 12:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। बीती रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर लैडिंग की अनुमति न दिए जाने की वजह से इस बार योगी ने झारखंड से सड़क मार्ग से पुरुलिया जाने का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम योगी विमान से रांची जाएंगे। दोपहर करीब पौने तीन वह रांची से हेलीकॉप्टर से झारखंड व प. बंगाल की सीमा पर स्थित बोकारो पहुंचेंगे। योगी बोकारो से सड़क मार्ग से पुरुलिया जाएंगे। पुरुलिया में वह 3.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को पश्चिम बंगाल में योगी के दो कार्यक्रम होने थे लेकिन सरकार ने हेलीकॉप्टर लैंडिग की इजाजत नहीं दी। इसके चलते योगी ने टेलीफोन के जरिये सभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें