फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का आदेश, हर हाल में सुबह 9 बजे तक कार्यालय पहुंचे अफसर, नहीं तो होगी कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2019 11:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस समेत सभी विभागों के अफसरों को सुबह नौ बजे तक हर हाल में कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी अफसर निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये ट्वीट मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक अकाउंट से किया गया है।

विज्ञापन





आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी विकास कार्यों को समय से पूरा करने व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अफसरों को लगातार निर्देश दे रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अफसरों से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने की भी बात कही थी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि दागी अफसरों व कर्मचारियों को जबरन सेवा से रिटायर कर दिया जाएगा। ऐसे अफसरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी प्रारम्भ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें