फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमला, कहा- अखिलेश बताएं, पीएम के लिए मुलायम दावेदार या मायावती

Sun, 13 Jan 2019 08:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछा है कि वे बताएं, पीएम पद के लिए मुलायम दावेदार हैं या मायावती।

विज्ञापन


अखिलेश प्रधानमंत्री के रूप में पिछली बार सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को आगे कर रहे थे। वे बताएं कि इस बार प्रधानमंत्री पद के लिए उनकी नजर में मुलायम हैं या बसपा प्रमुख मायावती।

चुनाव के पहले नेता भी स्पष्ट होने चाहिए। नेतृत्व विहीन गठबंधन को जनता खारिज करेगी। उन्होंने यहां तक कहा सपा और बसपा अलग-अलग पार्टी क्यों हैं। दोनों का विलय कर दीजिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा सपा-बसपा के गठबंधन का मतलब भ्रष्टाचारी, जातिवादी मानसिकता वाले अराजक और गुंडों को सीधे-सीधे सत्ता देकर जनता को उसके भाग्य पर छोड़ देने जैसा है।
विज्ञापन


ऐसे गठबंधन का प्रदेश की राजनीति पर कोई असर नहीं होने वाला है। अच्छा हुआ दोनों एक हो गये हैं। कायदे से इनको निपटाने के लिए हमें मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें