मीटिंग में कैबिनेट मंत्री उमा भारती व योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार गंगा नदी के निर्मलीकरण, अविरलता और संरक्षण के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
नमामि गंगे परियोजना की सफलता के लिए गंगा की सहायक नदियों की सफाई भी जरूरी है। प्रदेश की पूरी मशीनरी को इसके लिए युद्धस्तर पर काम करना होगा।
वे शनिवार को शास्त्री भवन में गंगा सफाई और प्रदेश की सिंचाई परियोजनाओं पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना को नमामि गंगे परियोजना से संबद्ध करने का प्रयास होना चाहिए था। साथ ही 2019 में प्रयाग में होने वाले अर्द्धकुंभ को भी ध्यान में रखकर गंगा की सफाई और संरक्षण पर काम होना चाहिए।