फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 86 लाख किसानों का औसतन 60 हजार रुपये कर्ज माफ किया: मुख्यमंत्री योगी

Sun, 23 Dec 2018 12:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि चौधरी जी किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौधरी जी का सपना पूरा कर रहे हैं। 2014 के पहले किसानों की समस्याओं पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। मोदी जी के आने के बाद इस पर कार्य किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी सरकार ने अब तक करीब 86 लाख किसानों का औसतन 60 हजार रुपये कर्ज माफ किया। 2017 के पहले यूपी में किसानों की फसल नहीं खरीदी जाती थी। पर अब किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जा रहा है। धान की लागत 1000 रुपये होती है, हम किसानों को 1700 रुपये दे रहे हैं।

योगी ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। हमने सफलतापूर्वक ऋणमोचन को लागू करवाया। आज भारत का किसान इतना सक्षम है कि पूरी दुनिया का पेट भर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें