फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550वां प्रकाशोत्सव: मुख्यमंत्री योगी बोले, अब करतारपुर के बाद ननकाना साहब जाने की बारी

Tue, 12 Nov 2019 05:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 550वें प्रकाश पर्व पर सिख समाज को करतारपुर कॉरिडोर खुलने की बधाई दी और कहा कि करतारपुर के बाद अब ननकाना साहब जाने की बारी है। हम वहां भी जाएंगे। उनके बयान के बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के डीएवी कॉलेज के मैदान में 550वें प्रकाश उत्सव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गुरू नानक की शिक्षाएं आज भी बेहद प्रासंगिक हैं। 550 वर्ष पहले जिस प्रकाश पुंज का जन्म हुआ आज दुनिया भर में उसका प्रकाश फैल रहा है।

योगी ने कहा कि बाबर को कड़ी टक्कर देने का साहस गुरूनानक देव में ही था। उन्होंने सिख धर्म की नींव रखकर त्याग और बलिदान का संदेश दिया। उन्होंने तीरथ, नाम और बांटकर खाने का संदेश लोगों को दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरूद्वारे के पास कोई भी भूखा नहीं रहता। लंगर भले ही सिखों का होता है पर यहां हमेशा ही भाईचारा नजर आता है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि पूरी दुनिया में प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें