फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ-2019 की जानकारी विदेशों में पहुंचाएं, यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं: राजदूतों से बोले योगी

Thu, 28 Jun 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके तहत धार्मिक, ईको व हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। बुधवार को सीएम ने ये बातें विदेशों में तैनात भारत के राजदूतों व उच्चायुक्तों से यहां शास्त्री भवन में मुलाकात के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय राजदूत यूपी में विदेशी पूंजी निवेश आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यहां राज्य सरकार की अनुकूल नीतियों के चलते निवेश का वातावरण बना है। इस वर्ष फरवरी में यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 का आयोजन किया। इसमें लगभग 4.68 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए। अगले वर्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन प्रस्तावित है। जनवरी 2019 में वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी राजदूतों से इसमें एनआरआई की भागीदारी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राजदूतों व उच्चायुक्तों को शॉल और कुंभ के लोगो की अनुकृति भेंट की। साथ ही राजदूतों से उनकी तैनाती वाले देशों में मौजूद भारतीयों व पर्यटन के इच्छुक अन्य लोगों तक कुंभ-2019 की जानकारी पहुंचाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


उजबेकिस्तान, मालद्वीप के साथ बढ़ सकता है पर्यटन
उजबेकिस्तान में तैनात भारतीय राजदूत विनोद कुमार ने कहा कि उजबेकिस्तान व यूपी बीच पर्यटन के क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है। इसके अलावा फार्मा, हेल्थकेयर, वेलनेस क्षेत्रों में भी सहयोग की संभावनाओं को तलाशा जा सकता है। उन्होंने उजबेकिस्तान में यूपी की ब्रांडिंग का सुझाव भी दिया। मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मालदीव व यूपी के बीच पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

Trending Videos

ओमान में मेडिकल टूरिज्म की संभावना

- फोटो : amar ujala
ओमान में तैनात भारतीय राजदूत इंद्रमणि पांडेय ने प्रदेश सरकार से ओमान के लिए एग्रो एक्सपोर्ट पर काम करने का सुझाव दिया। कहा, ओमान से यूपी में मेडिकल टूरिज्म की अच्छी संभावनाएं हैं।  

ईरान में चावल, आम, कारपेट हो सकता है निर्यात
ईरान में भारतीय राजदूत सौरभ कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में ईरान के शिया मतावलंबी यूपी में हैं। वे यहां धार्मिक स्थलों पर आते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए दिल्ली, लखनऊ, आगरा का एक टूरिज्म ट्रायंगिल निर्मित करने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश से चावल, आम, कारपेट व चमड़े के उत्पादों के निर्यात की अच्छी संभावना है।

ब्रूनई में आम महोत्सव, इथोपिया में चिकित्सा संस्थानों का प्रचार करें
ब्रूनेई में भारतीय उच्चायुक्त नगमा एम. मलिक ने बताया कि ब्रूनेई से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया जा सकता है। वहीं, यूपी से वस्त्र, आम, हैंडीक्राफ्ट व कई अन्य उत्पादों का निर्यात जा सकता है। उन्होंने ब्रनेई में आम महोत्सव आयोजित करने का भी सुझाव दिया। इथोपिया में तैनात अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इथोपिया में यूपी के अच्छे चिकित्सा संस्थानों का प्रचार-प्रसार करने से बड़े पैमाने पर राज्य को मेडिकल टूरिज्म मिल सकता है।
विज्ञापन

बोत्सवाना से आकर्षित कर सकते हैं छात्र

- फोटो : amar ujala
बोत्स्वाना में तैनात भारतीय उच्चायुक्त डॉ. राजेश रंजन ने कहा कि बोत्स्वाना में यूपी के लिए मेडिकल टूरिज्म व आम निर्यात की अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं। साथ ही प्रदेश के अच्छे शिक्षण संस्थानों की ओर बोत्स्वाना के छात्रों को आकर्षित किया जा सकता है।

आबादी ही यूपी की सबसे बड़ी ताकत : नाईक
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी बुधवार को राज्यपाल राम नाईक से भी मिले। राज्यपाल ने उनके साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। कहा, जनसंख्या ही प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। विदेशी निवेश के लिए यहां उपलब्ध शिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्राहक भी हैं।

इस बात को विदेशों में प्रचारित करने से भारत को ग्राहकपरक उत्पादन के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। राज्यपाल ने आईएफएस अधिकारियों को अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ और भगवद्गीता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें