श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बंजारा समाज को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने समेत अन्य मांगों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि बंजारा समाज की सभी मांगों का परीक्षण कराने के बाद वह जरूर फैसला लेंगे। इस मौके पर लक्खी शाह बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष सरनाम सिंह नायक ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।
सुनाए बाबा लक्खी शाह के प्रसंग
मुगल शासक औरंगजेब से लोहा लेने वाले बाबा लक्खी शाह के प्रसंगों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज को देश व समाज के निर्माण में भूमिका निभाने के लिए आगे आने की सलाह दी।
एक तरफ सभा और दूसरी तरफ धरना-प्रदर्शन
एक तरफ मुख्यमंत्री महारैली को संबोधित कर रहे थे वहीं, दूसरी तरफ शिक्षामित्र एसोसिएशन, अखिल भारतीय संयुक्त चिकित्सा मित्र मोर्चा, टीईटी पास मोअल्लिम एसोसिएशन और पीआरडी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन चल रहा था। सुरक्षा के लिहाज से चारों संगठनों के धरना स्थल की बैरीकेटिंग कर फोर्स तैनात की गई थी। मौके पर एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्णा, आईजी सुजीत पांडेय और एसएसपी दीपक कुमार समेत कई एएसपी और सीओ मौजूद रहे।