फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर कुत्तों के आतंक पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, डीएम के लिए जारी किए निर्देश

Mon, 07 May 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आदमखोर कुत्तों के हमलों में 12 बच्चों की मौत व दर्जनों लोगों के घायल होने की घटनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम शीतल वर्मा को हर हाल में आदमखोर कुत्तों के आतंक से जनता को निजात दिलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सूचना कार्यालय की ओर से रविवार को डीएम को पत्र जारी किया गया। इसमें कहा है कि, आदमखोर कुत्तों के बच्चों पर हमलों को हर हाल में रोका जाए। सीएम ने जिला प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, नगर पालिका और नगर पंचायत के अफसरों व कर्मचारियों की संयुक्त टीमें बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इन टीमों को सुबह के वक्त विशेष तौर पर सतर्कता बरतते हुए भ्रमणशील रहने को कहा गया है। लखनऊ व बरेली से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर जांच कराने तथा भारतीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड व अन्य संस्थानों को भी स्थिति का आकलन करने के लिए बुलाकर उनके सुझावों पर अमल करने की सीएम ने हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी एक बच्चे को कुत्तों ने नोंच डाला, हालत गंभीर

घायल बच्चा। - फोटो : amar ujala
सीतापुर के खैराबाद के फिरोजपुर गांव में रविवार को आदमखोर कुत्तों ने उत्तम के पुत्र अमन (11) पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने किसी तरह बालक को बचा तो लिया, मगर तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोंच डाला था। जिला अस्पताल में भर्ती बालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, तालगांव के दसेलिया निवासी किसान गुरुचरन सिंह पर भी आदमखोर कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कुत्तों को खदेड़कर गुरुचरन की किसी तरह जान बचाई। इसके साथ ही एक कुत्ते को घेरकर मार डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें