फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के 'घिनौने कांड' पर सख्त हुए सीएम योगी, सभी जिलों के लिए जारी किए निर्देश

Mon, 06 Aug 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के नारी संरक्षण गृह की घटना को गंभीरता से लिया है और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को बाल गृह व महिला संरक्षण गृह का निरीक्षण करने का निर्देश दे दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान दिया जाए कि वहां पर रहने वाले बच्चों व महिलाओं को किसी तरह की मुश्किल न हो साथ ही उन्होंने इन गृहों में सुरक्षा प्रबंध और कड़े करने का निर्देश दिये हैं।

आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर की तरह देवरिया के नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार होने का खुलासा हुआ है। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में आरोपी गृह की संचालिका गिरिजा व उसके पति मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी पर संरक्षण गृह पर छापा मारा और 24 लड़कियों को मुक्त करा लिया है।
विज्ञापन


इस पर यूपी की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष सीबीआई के निरीक्षण में अवैध तरीके से संरक्षण गृह चलाए जाने की बात सामने आई थी। जिस पर इसे बंद करने और यहां के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया था पर इस आदेश का पालन नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि अवैध गतिविधियों के संचालन पर एक अगस्त को भी एफआईआर दायर कर इसे तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया था। जांच में पंजीकृत बच्चों की संख्या से कम की बरामदगी की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें