फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लगातार बारिश से पिछले दो दिनों में आठ की मौत, नदियों का जल उफान पर

Mon, 06 Aug 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बारिश से जलभराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश व नदियों में आई बाढ़ से उत्तर प्रदेश में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। बारिश के दौरान दीवार गिरने व डूबने से शनिवार से रविवार के बीच आठ लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


इनमें सुल्तानपुर में तीन, हरदोई में दो बाराबंकी, गोरखपुर और रामपुर में एक-एक मौत शामिल हैं। उधर कई जगह पशुशाला गिरने से कई मवेशियों भी मारे गए।

गोंडा में घाघरा में आई बाढ़ से नकहरा, काशीपुर, परसावल, नैपुरा के कई मजरों का संपर्क तहसील व मुख्यालय से कट चुका है। पानी का बहाव लगातार गांवों की ओर बढ़ रहा है। अब एनडीआरएफ की टीम राहत पहुंचाने में जुटी हैं।

फैजाबाद में लगातार हो रही बारिश के बाद सरयू का जलस्तर उफान पर है। रविवार की रात्रि आठ बजे सरयू का जलस्तर 92.90 मीटर तक पहुंच गया है। अयोध्या-बिल्हरघाट तटबंध के कछार में बसे गांवों में पानी चढ़ने लगा है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर में सरयू खतरे के निशान से 15 सेमी. ऊपर बह रही है। रायबरेली में लगातार हो रही बारिश से सई नदी पर बने दो पुल रविवार को पानी से लबालब हो गए। सीतापुर में भी शारदा व घाघरा कहर बरपा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें