फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलिंग के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को कोरोना के बारे में जागरुक करें पुलिसकर्मी: मुख्यमंत्री योगी

Tue, 02 Jun 2020 05:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करते हुए यह सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी भीड़ न इकट्ठा होने पाए साथ ही पेट्रोलिंग के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि बाजारों में भी नियमित फुट पेट्रोलिंग की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को टीम इलेवन के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अफसरों को जनता की मदद करने और कोरोना नियंत्रण के लिए बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी निराश्रितों का सहारा सरकार है। सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। निराश्रितों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए एक हजार रुपये, बीमार होने की दशा में उपचार के लिए दो हजार रुपये और किसी निराश्रित व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिवार को पांच हजार रुपये देने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रदेश वापस आने वाले श्रमिकों व कामगारों को क्वारंटीन सेंटर में ले जाकर उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए। स्क्रीनिंग में स्वस्थ पाए गए कामगारों व श्रमिकों को 15 दिन का राशन उपलब्ध कराते हुए होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें