फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का आदेश, सीएए के नाम पर हिंसा करने वालों से वसूली शुरू करें, सख्त कार्रवाई करें

Thu, 23 Jan 2020 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ आंदोलन में हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने बीते दिनों प्रदेश में हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ में नामजद आरोपियों से वसूली की कार्रवाई तेज करने को कहा है।

विज्ञापन


वे मंगलवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 24 से 26 जनवरी तक होने वाले यूपी दिवस समारोह, गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी से शुरू हो रही गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि असामाजिक तत्व सीएए के विरोध की आड़ में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर नजर रखने और उन्हें पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएए के नाम पर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'नुकसान की वसूली के लिए जल्द नोटिस दिए जाएं'

मुख्यमंत्री कहा कि दिसंबर 2019 में कुछ जिलों में हुई घटनाओं में जो आरोपी नामजद हुए हैं उनसे नुकसान की वसूली के लिए जल्द नोटिस दिए जाएं और वसूली की कार्रवाई शुरू की जाए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यूपी दिवस निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित कर उसमें जनता और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क रने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गंगा यात्रा के मार्ग से जुड़े जिलों में सुरक्षा के खास प्रबंध करने, यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने को भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें