फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की कड़ी मेहनत से बदली प्रदेश की छवि: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 26 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में बायें से डीजीपी ओम प्रकाश सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि पुलिस की कड़ी मेहनत से प्रदेश की छवि बदली है। पहले कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा था। कानून-व्यवस्था में सुधार होने से ही निवेशक यूपी में निवेश के लिए आ रहे हैं। निवेश आने से प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा भवन में  आरक्षी पुलिस प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ के अवसर उन्हें सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े पुलिस रिक्रूट के वर्चुअल क्लास रूम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को जड़ता का शिकार नहीं होना चाहिए। समय के साथ बदलाव करते रहना चाहिए। आज अपराध की प्रवृत्ति और तकनीक बदली है ऐसे में पुसिल को भी अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए एटीएस को सक्षम बनाया है। पीएसी की 54 कंपनियों को दोबारा शुरू करने और उन्हें सक्षम बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आठ जोनल में फॉरेंसिक लैब की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन


योगी बोले कि प्रदेश में आज जो माहौल है वो टीम वर्क की देन है। यूपी पुलिस की कड़ी मेहनत से प्रदेश की छवि बदली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें