फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाइकिंग क्वीन्स' के हौंसले के मुरीद हुए सीएम योगी, झंडी दिखाकर हजारों किमी के सफर पर किया रवाना

Sun, 09 Jun 2019 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बाइकिंग क्वीन्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर बाइकिंग क्वीन्स टीम को झंडी दिखाकर उन्हें 25 हजार किलोमीटर के लंबे सफर पर रवाना किया।

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी यात्रा 21वीं सदी में सशक्त भारतीय नारी का प्रतीक है।

आपको बता दें कि बाइकिंग क्वीन्स के तौर पर मशहूर सूरत की डॉ. सारिका मेहता अपनी दो साथियों जिनल शाह और रुताली पटेल के साथ बाइक से लंदन के लिए निकल रही हैं। उनकी यात्रा करीब तीन महीने तक चलेगी जो कि भारत से शुरू होकर, नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लटविया, लिथ्वेनिया, पोलैण्ड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, आस्ट्रिया, स्विटजरलैण्ड, फ्रांस, नीदरलैण्ड, बेल्जियम, स्पेन व मोरक्को होते हुए यूनाइटेड किंगडम पहुंचेगी।

विज्ञापन

बार्सेलोना में मनाएंगी स्वतंत्रता दिवस

- फोटो : amar ujala
यात्रा के दौरान टीम 15 अगस्त को बार्सेलोना, स्पेन में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाएगी। इसके पहले ये बाइकिंग क्वीन्स एशिया के 10 देशों और 2017 में पूरे भारत की यात्रा बाइक से कर चुकी हैं। जिसमें उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर जागरुकता फैलाने का काम किया।

योगी ने उनके हौंसले की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी यात्रा साहसी कार्यों को समाज सेवा से जोड़ने का अनूठा उदाहरण है।

इस अवसर पर योगी ने महिलाओं की बेहतरी के लिए चलाई जा रही केंद्र व राज्य की योजनाओं का जिक्र किया। योगी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस यात्रा का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वो नारी गौरव व सम्मान के प्रति जागरुक होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें