फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीएम योगी ने डाला वोट, राष्ट्रपति से भी की मुलाकात

Sat, 05 Aug 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मुलाकात करते सीएम योगी
विज्ञापन
देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में चल रही वोटिंग में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वोट डाला। वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए सीएम योगी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे। आज सुबह वोट डालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को उपराष्ट्रपति के रूप में एक योग्य नेतृत्व मिलेगा।
विज्ञापन


संसद भवन में आज सुबह दस बजे से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट डालकर की।

उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग उम्मीदवार वैंकेया नायडू और विपक्ष की तरफ से चुनाव लड़ रहे महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपाल कृष्‍ण गांधी के बीच कड़ा मुकाबला है।

संसद के दोनों सदनों के 786 सांसद आज वोट डालेंगे। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक रिजल्ट की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वैंकेया नायडू को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ‌विश्वास है कि आप बड़ा समर्थन प्राप्त करेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्तमान में सांसद हैं। मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए उन्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा देकर विधानसभा या परिषद की सदस्यता 19 सितंबर तक ग्रहण करनी है।

संसद की सदस्यता से त्यागपत्र देने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जैसा कहेगी वैसा ही करूंगा। मुख्यमंत्री आज दिल्ली से विवेकानंद फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए म्यांमार रवाना होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें