फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने पूछा, आप कैसे मना रहे हैं दीपोत्सव, कहा- साथ आएं उत्सव मनाएं

Sun, 15 Oct 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से पूछा है कि वे दीपोत्सव कैसे मना रहे हैं। उन्होंने लोगों से ट्विटर पर अपनी राय साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। 18 अक्तूबर को वह स्वयं अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने इस दिवाली को ऐतिहासिक बनाने की पहल की है। अयोध्या इसका मुख्य केंद्र होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (यूपीसीएमओ) ने ट्विटर पर अयोध्या दीपोत्सव की भव्य तैयारियों को साझा करते हुए लिखा है- ‘लाखों दीये से रामनगरी सजेगी। सरयू के घाट अद्भुत छटा बिखेरेंगे। देश-विदेश की रामलीला की बात होगी।’

आधिकारिक रूप से यह भी बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। ‘अयोध्या दिव्य दीपोत्सव : साथ आएं-उत्सव मनाएं’ पंचलाइन के साथ आम लोगों से इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने की अपील की गई है। साथ ही दिवाली मना रहे लोगों से पूछा गया है कि वे दीपोत्सव कैसे मना रहे हैं, इसे हैशटैग ‘Deepotsav’ के साथ ट्विटर पर साझा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या को पर्यटन का केंद्र बनाने पर जोर

- फोटो : amar ujala
योगी सरकार ने सत्ता में आने के  बाद अयोध्या को लगातार केंद्र में रखा है। दिवाली पर दीपोत्सव के बहाने अयोध्या देश-दुनिया में अलग तरह से आकर्षण का केंद्र होगी। पर्यटन महकमे के अफसर कहते हैं कि इससे अयोध्या पर्यटन का केंद्र बनकर उभरेगी। लोगों में दीपोत्सव को लेकर जबर्दस्त उत्साह है।

मोदी की तर्ज पर योगी का प्रयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम खास मौकों पर आम लोगों से सुझाव, प्रतिक्रिया और अनुभव साझा करने की अपील करते रहे हैं। अयोध्या में दीपोत्सव की अपनी मुहिम से आम लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ने की योगी की यह पहली बड़ी पहल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें