फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनकाब हो रहे हैं गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 07 Oct 2020 02:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबी और गरीबों की लाश पर राजनीति करने वाले कभी भी गरीबों के हितैषी नहीं हो सकते। इन लोगों ने आजादी के बाद से ही कभी भी गरीबों का भला नहीं चाहा है। इनके लिए गरीब और गरीबी उन्मूलन का नारा सिर्फ वोट बैंक रहा है। उनकी मानसिकता आज भी जस की तस है लिहाजा आज भी गरीबों की लाश पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इनके चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। सरकार एक-एक को पहचानकर कानून के अनुसार उनसे बेहद सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर बांगरमऊ (उन्नाव) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आयोजित बूथ, सेक्टर और मंडल के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सोच बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता से सबकी तरक्की, सुरक्षा और सुशासन की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई और मार्गदर्शन में लगातार हम यह कर भी रहे हैं। पिछले छह सालों में देश में और करीब साढ़े तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र (बुनियादी संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी, निवेश आदि) में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस आमूल-चूल बदलाव से उत्तर प्रदेश के बारे में बाकी देश का नजरिया बदला है।

विज्ञापन

हमारे लिए राजनीति सेवा है विपक्ष के लिए दुकानदारी

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और राजनीति सेवा का जरिया। विपक्ष के लिए राजनीति दुकानदारी है। अपनी दुकान चलाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध से लेकर हाल की कुछ घटनाएं इसका सबूत हैं।

वह हर चीज को जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के चश्मे से देखते हैं। समाज को बांटकर अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये कोई भी हथकंडा अपना सकते हैं पर इनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद और निराला को भी किया याद

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन्नाव की धरती का पौराणिक महत्व है। चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारी, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान रचनाकार की यह जन्मभूमि है। मां गंगा का सान्निध्य गौरव की बात है। ऐसे महान लोगों की धरती का होना और उनसे जुड़ना खुद में गौरव की बात है।

संयोग से कुछ दिन पहले उन्नाव दौरे पर आप में से कई लोगों से मेरी निजी मुलाकात भी हुई थी। कोरोना के कारण बदले हालात में खुद को बचाते हुए बूथों को केंद्र बनाकर सघन जनसंपर्क करें। आपकी जीत तय है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विकास में बाधक ताकतों को बेनकाब करें। आप जिस विचारधारा से हैं, आप जिस नेतृत्व से प्रेरणा और मार्गदर्शन पाते हैं उसकी विपक्ष से कोई तुलना नहीं है। आपकी ताकत और एकजुटता के नाते आपकी जीत सुनिश्चत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें