पीड़िता के परिवार से बात करते अपर मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
Hathras Case: हाथरस के चंपदा इलाके में बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) को 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) को अपनी रिपोर्ट देने का समय 10 दिन बढ़ा दिया गया है।
आपको बता दें कि हाथरस दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी को पहले सात दिन का समय दिया गया था। जिसकी मियाद आज पूरी हो रही है। एसआईटी टीम ने जांच के लिए और 10 दिन का समय मांगा था, जिसे यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी है।
हाथरस गैंगरेप मामले की जांच के लिए सचिव गृह भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में बनाई गई एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली थी। एसआईटी अपनी रिपोर्ट शासन को अपनी रिपोर्ट आज सौंपनी थी।