फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब विधान परिषद में यज्ञदत्त शर्मा ने कहा मेरी भी पीड़ा है, पर बोल नहीं सकता

Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधान परिषद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधान परिषद में सभापति की कुर्सी पर बैठे अधिष्ठाता यज्ञदत्त शर्मा ने अफसरशाही की कार्यशैली पर अपनी पीड़ा का इजहार कर सत्ता पक्ष को चौंका दिया। वहीं विपक्ष ने मेज थपथपाते हुए अधिष्ठाता की सराहना की।

विज्ञापन

सपा के सदस्य शशांक यादव परिषद में अफसर शाही के निरंकुश होने का मुद्दा उठा रहे थे।

यादव ने कहा कि नौकरशाही इतनी निरंकुश हो गइ है कि ना तो जनप्रतिनिधियों की सुनती है ना सरकार के मंत्रियों की। जनहित के मामलों में भी अफसरों का रुख अच्छा नहीं है इससे जनप्रतिनिधियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अधिष्ठाता यज्ञदत्त शर्मा ने शशांक को बैठाते हुए कहा कि मेरी भी पीड़ा है, लेकिन इस पीठ पर बैठकर कुछ बोल नहीं सकता हूं। शर्मा के कथन से सत्ता पक्ष में बैठे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सरकार के मंत्री और भाजपा के एमएलसी चौंक गए। वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें