फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-रे मशीनों से ब्लड कैंसर का खतरा, पढ़ें खबर में

Sat, 19 Mar 2016 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एक्स-रे रेड‌िएशन से ब्लड कैंसर का खतरा - फोटो : Demo
विज्ञापन
कैंसर बांट रही उर्सला इमरजेंसी की एक्सरे मशीन को भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर (बार्क) की टीम ने सील कर दिया है। इस मशीन में रेडिएशन मानक से कहीं ज्यादा मिला है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ओपीडी की एक्सरे मशीन में भी रेडिएशन का स्तर ज्यादा मिला है। अस्पताल प्रशासन के अनुरोध पर बार्क की टीम ने नोटिस जारी करते हुए सुधार की चेतावनी भी दी है। टीम ने कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी छापा मारा।

एक्सरे कराते वक्त मशीन से रेडिएशन निकलता है। अगर यह मानक से अधिक होता है तो मरीजों में ब्लड कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। हाल में देशभर में ब्लड कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए बार्क की टीमें पूरे देश के अस्पतालों में एक्सरे मशीनों की जांच को निकली हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उर्सला पहुंची टीम को इमरजेंसी में लगी एक्सरे मशीन में जबरदस्त रेडिएशन मिला। दीवारों पर लेड की कोटिंग भी ठीक नहीं थी और एक्सरे कक्ष में नियमविरुद्ध तमाम मरीज और तीमारदार खड़े मिले।
विज्ञापन

खतरनाक स्तर पर था रेडिएशन, यहां जानें मानक

अस्पतालों में म‌िली बड़ी लापरवाही - फोटो : Demo
टीम ने इसे बेहद आपत्तिजनक माना और तत्काल कमरे को सील करा दिया। इसके बाद टीम उर्सला ओपीडी पहुंची तो वहां अराजकता देख टीम का पारा चढ़ गया। टीम के वैज्ञानिक राजू कुमार ने कहा कि रेडिएशन खतरनाक स्तर पर मिला है इसलिए मशीन को सील कर दिया गया है। 

प्राइवेट अस्पतालों में भी एक्सरे मशीनों की जांच चल रही है। उधर, उर्सला के डायरेक्टर डॉ. मान सिंह ने कहा कि जल्द ही मशीन की कमियों को दूर करा दिया जाएगा। 

एक्सरे कक्ष की दीवारों में लेड की मोटी पर्त लगाई जाती है ताकि एक्स-रे (किरणें) पार न जा सकें। खिड़की के शीशे भी विशेष प्रकार के होते हैं जो किरणों को रोकते हैं। टेक्निशियन को स्पेशल एप्रन पहनना जरूरी होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें