लखनऊ के तेलीबाग के माहौरीबाग में बाग मस्जिद के पास रहने वाले निजी सफाईकर्मी अंकित (21) ने फंदा लगा लिया। मृतक के चचेरे भाई शिवा कश्यप ने बताया कि रविवार सुबह 6:07 पर अंकित ने इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट किया कि मां, मरने जा रहा हूं तुम्हारा पीच्छा। परिजनों ने पत्नी व ससुराल वालों पर अंकित को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।