फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी बन रही सांप्रदायिकता की प्रयोगस्थली'

Tue, 22 Oct 2013 02:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा यूपी को सांप्रदायिकता की प्रयोगस्थली बनाना चाहती है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। भाजपा यह सब लोकसभा चुनाव को देखते हुए कर रही है। तनाव पैदा कर जनता के असल मुद्दे गायब किए जा रहे हैं।

केंद्र सरकार कारपोरेट लूट मचाए हुए है। अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है।

दीपांकर भाकपा (माले) की राज्य इकाई द्वारा आयोजित सांप्रदायिकता और सपा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ सोमवार को ‘यूपी बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली में हिस्सा लेने आए थे।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और भष्टाचार के चलते कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है जबकि भाजपा अपना ग्राफ ऊपर उठाने के लिए हाथ-पांव मार रही है।

यूपी समेत देश के कई हिस्सों को गुजरात बनाने का नारा दिया जा रहा है। कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों का मकसद साम्राज्यवादी-कॉर्पोरेट ताकतों का हित साधना है।
विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष अकबर ने कहा, गुजरात की तरह मुजफ्फरनगर दंगा भी सोची-समझी साजिश का नतीजा है। यह दंगा अखिलेश पर लगा ऐसा दाग है जिसे वे जीवन भर नहीं मिटा पाएंगे।

राहुल व मोदी को असली मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। लोकसभा चुनाव में लाल झंडा ही तीसरा विकल्प बनेगा।

रैली को भाकपा के राज्य सह सचिव अरविंद राज स्वरूप, रिहाई मंच के अध्यक्ष मो. शोएब, भाकपा (माले) की केंद्रीय समिति के सदस्य व बिहार के वरिष्ठ नेता कृष्णदेव यादव, कृष्णा अधिकारी, मो. सलीम, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की प्रदेश अध्यक्ष ताहिरा हसन, खेत मजदूर सभा के राज्य अध्यक्ष श्रीराम चौधरी और वरिष्ठ माले नेता रमेश सिंह सेंगर ने संबोधित किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य व अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा और संचालन आइसा के सचिव रामायण राम ने किया।

सभा से पहले चारबाग से चौक स्थित ज्योतिबा फुले पार्क तक मार्च निकाला गया। लाल झंडे, बैनरों से सुसज्जित जुलूस लाटूश रोड, कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, डालीगंज पुल, मेडिकल कॉलेज चौराहा से गुजरते हुए जुलूस चौक पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें