फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गलत जानकारी ने लगवाई यात्रियों की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ऐशबाग तक ही आनी थी और फिर यहीं से दिल्ली के लिए लौटनी थी। हालांकि, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) पर बृहस्पतिवार को ट्रेन के मानकनगर पहुंचने की सूचना दे दी गई। वापसी भी यहीं से होने की जानकारी दी गई। इससे यात्रियों को लेने आने वाले परिजन व दिल्ली का सफर करने वाले यात्री मानकनगर पहुंच गए। वहां पता चला कि ट्रेन ऐशबाग स्टेशन पर ही आएगी। ऐेस में उन्हें फिर वहां तक की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे ने मवैया रेलवे पुल के गर्डर को बदलने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात से रात 12 बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया था। इस कारण लखनऊ जंक्शन आने व वहीं से वापस चलने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी इंटरसिटी (11109/10), मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस(22453/54) और आगरा फोर्ट इंटरसिटी (12179/80) को निरस्त कर दिया गया। कई ट्रेनों को जंक्शन के बजाय ऐशबाग, बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशन पर शिफ्ट किया गया।

12 मार्च को जारी आदेश के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस को जंक्शन के बजाय ऐशबाग से चलाया जाना था। बृहस्पतिवार सुबह जब यात्रियों ने एनटीईएस पर जानकारी ली तो बताया गया कि ट्रेन मानकनगर पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। फिर दोपहर 3:45 बजे मानकनगर से ही दिल्ली के लिए लौटेगी। यात्रियों की सूचना पर परिजन मानकनगर पहुंच गए, जबकि ट्रेन ऐशबाग स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में उन्हें फिर वहां से ऐशबाग जाना पड़ा। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, बाद में एनटीईएस ने गलती में सुधार किया।
विज्ञापन




ऑटो चालकों ने की मनमानी वसूली

ट्रेन के ऐशबाग पहुंचने पर कुलियों और बाहर ऑटो रिक्शा चालकों ने मनमानी वसूली की। ऐशबाग से वजीरबाग के लिए ढाई से तीन सौ रुपये, हजरतगंज के दो सौ रुपये प्रति सवारी व चारबाग के लिए 50 रुपये प्रति सवारी तक वसूले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें