फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद तय होगा 13 हजार लेखपालों का भविष्य, तारीखें घोषित

Fri, 22 Jun 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा-2015 में चयनित 13 हजार से अधिक लेखपालों के प्रशिक्षण का रिफ्रेशर कोर्स बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। अब 24 और 25 जून को होने वाली लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों की नौकरी पक्की हो जाएगी। इस संबंध में राजस्व परिषद ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


राजस्व परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि 4 से 21 जून तक हुए रिफ्रेशर कोर्स के बाद 24 व 25 जून को विभागीय परीक्षा होगी। परीक्षा में मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर प्रतिबंध रहेगा।

इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं (प्रश्न और उत्तर के स्थान वाली) के प्रथम पृष्ठ पर परीक्षा केंद्र की मुहर व प्रथम व अंतिम पृष्ठ पर कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर होंगे। प्रश्नपत्रों के लिफाफों पर प्रश्नपत्र संख्या-एक को पी-1 व प्रश्नपत्र संख्या दो को पी-2 से दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के साथ उपस्थिति पत्र की मूल प्रति भी रखी जाएगी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को सील कर जिले के कोषागार में डबल लॉक में रखा जाएगा। तय तारीख पर उत्तर पुस्तिकाएं परिषद में उपलब्ध कराई जाएंगी।

राजस्व परिषद की सहायक भूमि व्यवस्था आयुक्त गरिमा स्वरूप ने जिलाधिकारियों को रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी देकर इसका क्रियान्वयन करने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें