फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रजिस्टर में लिखें ठहरने वालों का नाम, रखें सफाई

विज्ञापन
रैन बसेरे का निरीक्षण करते नगर विकास मंत्री।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार रात आठ बजे कई शेल्टर होम का निरीक्षण किया। यहां ठहरे लोगों से बात कर व्यवस्थाएं जानीं। उन्होंने और इंतजाम करने के लिए कहा। कहा, खुले में सोने वालों को शेल्टर होम में पहुंचाने के लिए रात में टीम दौरा करे।

संस्थाओं के प्रतिनिधियों, नगर निगम अफसरों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में कंबल, रजाई, गरम कपड़े, गुनगुना पानी, गर्म चाय, भूखे व्यक्ति को भोजन आदि का प्रबंध किया जाए। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर दवाइयां भी रखवाएं। सफाई का ध्यान रखें। ठहरने वाले लोगों का नाम पता रजिस्टर में लिखें।
विज्ञापन




नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शुक्रवार रात 8 बजे जोन-2 के चारबाग बस स्टेशन में बने अस्थायी रैन बसेरा, मिल रोड, ऐशबाग में बने स्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण किया। चारबाग के अस्थायी रैन बसेर में 10 व्यक्ति मिले। इसमें कन्नौज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, रायबरेली, अंबेडकरनगर आदि जगहों से आकर लोग रुके थे। मिल रोड, ऐशबाग स्थित स्थायी रैन बसेरा में 25 लोग मिले।
विज्ञापन


स्थायी रैन बसेरा में शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के लिए कोई एक साल से, कोई छह महीने से रुके हुए मिले। मंत्री ने उनसे बातकर लोगों को चाय और बिस्किट देकर कंबल दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें