लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में चार, बीकेटी में दो और दुबग्गा में एक अवैध प्लाटिंग पर करने वालों एलडीए की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर चलाकर सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि प्रताप यादव, तिवारी लाल यादव गोमतीनगर विस्तार के ग्राम-मस्तेमऊ में करीब पांच बीघा में, राम कुमार छह बीघा में और रमेश, गणेश, धीरेंद्र, गंगावती व दिनेश कुमार करीब 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। बंशीलाल व सुंदरलाल ने मस्तेमऊ में करीब पांच बीघा में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था।
जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि पंकज मौर्या बीकेटी के ग्राम-डिगोई में एलिया बेथ इंटर काॅलेज के सामने लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग कर अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे। संतोष कुमार शुक्ला रामपुर बेड़ा में टिकरी रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब दो बीघा में अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। महावीर, रघुनाथ व अन्य की ओर से दुबग्गा में काकोरी रोड पर ग्राम-कटौली में करीब तीन बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसे प्रवर्तन टीम ध्वस्त कर दिया।