फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बोले- विनेश, बजरंग और साक्षी नहीं चाहते थे कि जूनियर खिलाड़ी आगे बढ़ें

Wed, 08 Jan 2025 07:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक अैर सत्यव्रत कादियान नहीं चाहते थे कि जूनियर पहलवान आगे बढ़ें इसीलिए इन लोगों ने सारा आंदोलन किया। 
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर नवाबगंज के नंदिनीनगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह कई मुद्दों पर खुलकर बोले। कहा कि विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक अैर सत्यव्रत कादियान नहीं चाहते थे जूनियर पहलवान आगे बढ़ें इसीलिए इन लोगों ने सारा आंदोलन किया। जब भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होती है उसे रोकने के लिए कोर्ट में चले जाते हैं। तीन-तीन मुकदमे उनके ऊपर किए हैं। कहा कि अगर कुश्ती का भला चाहते थे तो अध्यक्ष से क्या मतलब था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुश्ती रुकी हुई थी, अब रुकी हुई नहीं है। विवादित तीन खिलाड़ियों ने कुश्ती को चौपट कर दिया है। ये नहीं चाहते थे कि जूनियर पहलवान आगे बढ़ें। इन लोगों को पटकनी देते हुए 2024 के एशिया चैंपियनशिप में अंडर 17 की जूनियर टीम ट्रॉफी लेकर आई है।

विज्ञापन


विनेश फोगाट के दोबारा कुश्ती में दांव आजमाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब वह सब आउट डेटेड हो गए हैं। अब उनका कोई मतलब रह गया है। राजनीति में आने के बाद वह एक्सपोज हो गई हैं। कहा कि विवादित पहलवानों ने अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए आंदोलन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 9 से 13 फरवरी के मध्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हो रही है। इसमें भारतीय कुश्ती संघ के सभी प्रदेश की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। सभी पहलवान तैयारी में जुट गए हैं। ओलंपिक में भी पहलवान बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें