फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौह संग्रह पर भाजपा की कार्यशाला आज

Tue, 10 Dec 2013 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण को देश के प्रत्येक गांव से लोहा एकत्र करने के अभियान के संबंध में मंगलवार को यहां रवीन्द्रालय में कार्यशाला आयोजित होगी।
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 700 कार्यकर्ता शामिल होंगे। नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची लौह प्रतिमा निर्माण की घोषणा की है।
विज्ञापन

कार्यशाला में लौह संग्रह समिति के जिला संयोजक, क्षेत्रीय समिति के सदस्य और अन्य लोग शामिल होंगे।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रात: 11 बजे होगा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि गुजरात सरकार में वित्त मंत्री नितिन भाई पटेल होंगे।

अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लौह संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश सिंह करेंगे। कार्यशाला में शामिल होने के लिए पटेल लखनऊ पहुंच गए हैं।

उनके साथ प्रशिक्षण देने के लिए पूरी टीम भी आई है। महापौर डा. दिनेश शर्मा ने इन लोगों को रात्रिभोज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें