Iबजट में पेंशनर्स को आयकर छूट का कोई प्रावधान नहीं किया गया और न ही पर्सनल टैक्स के स्लैब में बदलाव किया गया। इससे निराशा हुई है। बजट में तो आम आदमी, मध्यम श्रेणी, पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों का कोई जिक्र तक नहीं किया गया, जबकि पेंशनर्स के लिए आयकर छूट बड़ी सहूलियत होती।I
I- कप्तान सिंह, प्रमुख महासचिव, विद्युत पेंशनर्स परिषद उतर प्रदेशI
रिटायर्ड लोग पूर्वी राज्यों की करें सैर
Iयह बजट युवा पीढ़ी के लिए लाभकारी है और निश्चित ही देशहित में है। क्योंकि युवा वर्ग भारत का भविष्य है। घूमने के शौकीन सेवानिवृत्त लोगों पूर्वी राज्यों की सैर करें, जिसमें छूट मिली है। दवाओं का सस्ता होना हर तबके लिए अच्छा है। आयकर में छूट मिलनी चाहिए थी, खासकर रिटायर्ड कर्मचारियों को।I
I- रजत जुनेजा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंताI
कर्मियों की सुविधाओं का जिक्र नहीं
Iसरकारी व गैर सरकारी कर्मियों को बजट में सदैव सुविधाएं देने का प्रावधान रहा है। पहली बार कार्यरत कर्मचारी को बहुत निराशा हुई, जब बजट में उसकी सुविधाओं का जिक्र तक नहीं किया गया। खासकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की बड़ी उम्मीद थी। I
I- वीके सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघI
रिटर्न की गलती सुधारने का मौका सही
Iबजट में कर्मचारी को टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई है, मगर रिटर्न फाइल करने में कोई गलती है तो सुधारने का तीन माह का मौका दिया है, जो सही है। प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री ने आयकर स्लैब में कोई भी परिवर्तन न कर कर्मचारियों को निराश किया है। I
I- अरविंद कुमार शर्मा, लेखाकारI