फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों के विवाद में मजदूरों ने महिला को बेरहमी से पीटा, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा में गत शुक्रवार रात ईंट भट्ठे पर बच्चों में पानी भरने के लिए हुए विवाद के बाद बिहार के गया टेंपुका निवासी सुनीता (40) को तीन मजदूरों ने लात-घूंसों से बेरहमी से पीट दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इटौंजा पुलिस ने तीन आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सुनीता पति खेलावन मांझी, बेटे गौतम व ससुर राजेंद्र के साथ इटौंजा के भगवतीपुर स्थित ईंट भट्ठे पर झोपड़ी बना कर रहती थीं। ससुर राजेंद्र के मुताबिक बेटा भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे पोता परिचित के साथ भट्ठे के पास टंकी से पानी भरने गया था। तभी वहां बच्चों में विवाद हो गया। इसमें बड़े भी कूद पड़े। खेलावन व पत्नी सुनीता की सीतापुर के सिधौली निवासी मजदूर राजकुमार, रामकिशोर व सीतापुर के कमलापुर निवासी रामभरोसे से कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच तीनों आरोपियों ने सुनीता को लात-घूंसों व ईंट से बुरी तरह से पीट दिया। इससे वह बेहोश हो कर गिर पड़ीं।खेलावन आनन-फानन उन्हें लेकर राम सागर अस्पताल पहुंचे। वहां, इलाज के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि राजकुमार, रामकिशोर व रामभरोसे पर केस दर्ज कर शनिवार सुबह तीनों को अरम्बा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें