फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला श्रमिक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 10 Apr 2026 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निर्मल रावत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। मलिहाबाद के रामनगर गांव निवासी निर्मल रावत (35) का शव बुधवार देर रात बंथरा के मवई पड़ियाना गांव में मिला। उनका शव पेड़ से केबल के सहारे लटका था। बहन राम देवी ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

राम देवी के अनुसार, निर्मल पत्नी सलोनी और तीन बेटियों के साथ चंडीगढ़ में रहकर फैक्टरी में काम करते थे। कुछ समय पहले वे अपने घर आए थे। पत्नी बेटियों को लेकर मायके बंथरा स्थित अमावा धान काटने गई थीं। निर्मल सोमवार को पत्नी को लेने चचेरे भाई सुशील की बाइक लेकर गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वे बिना बताए बाइक से निकल गए। उन्होंने अपना मोबाइल फोन ससुराल में ही छोड़ दिया था। देर रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने मवई पड़ियाना गांव में राम प्रकाश के ट्यूबवेल के पास शव पेड़ से लटका देखा। घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर निर्मल की बाइक और चप्पल पड़ी थी। बाइक नंबर की मदद से पुलिस ने शव की पहचान कर खबर परिजनों को दी।
रामदेवी ने भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्मल के सिर पर चोट के निशान थे। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि निर्मल शराब का आदी था। आशंका है कि नशे की हालत में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें