लखनऊ। विभूतिखंड में निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट निकुल सिंह से 25 लाख रुपये की लूट में पुलिस ने नाका निवासी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला हवाला कारोबार से जुड़ा हो सकता है। कलेक्शन एजेंट की कंपनी से भी रुपये की जानकारी मांगी गई है। सीसीटीवी फुटेज से सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज स्थित होटल से नाका निवासी युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक से अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया, लूट के खुलासे के लिए दस टीमें लगी हैं। पुलिस को बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी की भी जानकारी मिली है। गुजरात निवासी निकुल सिंह से सेवी ग्रैंड होटल के पास चार अप्रैल को दो बदमाशों ने 25 लाख रुपये लूटे थे।